Latest News

*अंग्रेज•ाी विभाग की ओर से एक दिवसीय ट्रिप का आयोजन*

Published on 12 Mar, 2024 01:59 PM.

हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग अंग्रे•ाी की ओर से नैना देवी, विरासत-ए-खालसा व आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा का एक दिवसीय ट्रिप आयोजित किया गया। इस ट्रिप का उद्देश्य छात्राओं को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना था। इस ट्रिप में 54 छात्राओं ने भाग लिया जिनके साथ विभागाध्यक्षा डॉ. ममता, श्री नीरज अग्रवाल, श्री परमिंदर सिंह, यामिनी तथा हिमानी भी थे। छात्राओं ने सबसे पहले नैनां देवी में माथा टेका तथा आशीर्वाद लिया। छात्राओं ने आध्यात्मिक वातावरण में स्वयं को सराबोर पाया। विरासत-ए-खालसा के यूजियम में उन्होंने पंजाब की कला, इतिहास व परंपराओं की झलक देखी। सिख धर्म के प्रमुख स्थान श्री आनंदपुर साहिब में उन्होंने कीर्तन का आनंद लिया तथा उस स्थान की ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी प्राप्त की। रोजमर्रा की क्लासरूम से बाहर निकल कर यह एक नया अनुभव था। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डॉ. ममता के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के ट्रिप विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663